Home » Blog » अनुराग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित “अनुराग -31” का हुआ पोस्टर विमोचन कार्यक्रम

अनुराग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित “अनुराग -31” का हुआ पोस्टर विमोचन कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp

सभापति ने किया पोस्टर का विमोचन

अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के स्थापना के इक्तीस वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा “अनुराग -31” के अन्तर्गत आयोजित 31 विभिन्न साहित्यिक , सांस्कृतिक, बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक , लोक- संस्कृति, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, प्रकृति से संबंधित कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार की सायं लालसोट नगर परिषद सभापति श्रीमती पिंकी चतुर्वेदी, उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीना व सीबीईओ सत्यनारायण मीना सहित सभी मंचासीन अतिथियों ने किया।

श्री अशोक शर्मा रा उ मा वि लालसोट के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद की सभापति पिंकी चतुर्वेदी सहित सभी अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर लालसोट नगर परिषद की सभापति श्रीमती पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा कार्यों को समर्पित संस्थान के सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।

निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चेतना बंशीवाल ने संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीना ने कहा कि सेवा में ही जीवन की सार्थकता है। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्थाओं के सहयोग के लिए आमजन को आगे आना चाहिए। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान जन सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समाज के वंचित जरुरतमंद तबके की सेवा करना पुण्य का कार्य है।

अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने तन मन धन से सेवा कार्यों में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। श्री अशोक शर्मा रा उ मा वि लालसोट के प्रधानाचार्य मदन पारीक ने समाज की युवा पीढ़ी के भटकाव को रोकने के लिए भी गतिविधियां आयोजित करने की अपील की। शिक्षा विद देवकिशन निर्झरना ने सेवा गीत प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनों से संस्थान द्वारा संचालित सेवा कार्यों में शामिल होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा संस्थान का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान द्वारा विगत 31 वर्षों में आयोजित की गई गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया

पोस्टर विमोचन के बाद संस्थान के संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ने “अनुराग -31” के अन्तर्गत आयोजित 31 कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुराग सेवा संस्थान अनुशंसित पिता विहीन बालिकाओं को निःशुल्क अध्ययन करवाने के लिए अपेल एकेडमी के निदेशक राकेश सेडूलाई, गीता विधा मन्दिर के निदेशक राजेश जिंद, और अश्विनी पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं पार्षद एल एन भारद्वाज का तथा जरूरतमंद व विमंदितों के भोजन के लिए संचालित अनुराग प्रसाद कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सुनील पंचोली का मंच पर दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

*अनुराग -31 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम*

संस्थान द्वारा अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अन्तर्गत 3100 बालक बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए 3100 पीपल पौधे रोपण एवं वितरण, घर घर तुलसी अभियान के अन्तर्गत 3100 तुलसी पौधों का वितरण, 3100 कन्या पूजन, 3100 बालक बालिकाओं को उनी जर्सी वितरण,गीता जयंती पर गीता दर्शन पर व्याख्यानमाला व 3100 गीता की पुस्तकों का वितरण, 3100 परिण्डे, आपरेशन सिन्दूर एवं भारतीय सेना के सम्मान एवं शक्ति के लिए चतुर्मास में संगीतमयी 3100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, काव्य गोष्ठी, उत्तम स्वास्थ्य के लिए 31 दिवसीय योग शिविर, वृद्ध जन सम्मान समारोह, गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए गौपूजन एवं गौकथा का आयोजन, निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द के लिए कौमी एकता सप्ताह, ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, दिव्यांग सहायता शिविर, मानवाधिकारों के प्रति जागरूक बनाने ‍के लिए मानवाधिकार दिवस संगोष्ठी, सर्दियों में फैलने वाली मौसमी बीमारियों के निवारण के लिए औषधियुक्त काढ़ा वितरण, 31 हिन्दी भाषी साहित्यकारों का सम्मान , साहित्यकारों की 31 पुस्तकों का विमोचन, राष्ट्रीय शूटिंगबाल प्रतियोगिता, 31 पितृ विहीन बालिकाओं का विवाह, मातृ पितृ पूजन दिवस, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, मातृशक्ति सम्मान, मजदूर दिवस पर मजदूरों का श्रम निष्ठ सम्मान, पशुओं के लिए 31 पानी की टंकी , कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर, पर्यावरण दिवस, बाल रचना शिविर आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लालसोट में कोई भूखा ना सोएं इसके लिए संस्थान द्वारा 2019 से जरूरतमंद, पागल व विमंदित लोगों के लिए अनुराग प्रसाद का नियमित संचालन, अनाथ, उपेक्षित, वृद्धजनों के लिए अनुराग सेवाश्रम की स्थापना व संचालन किया जाएगा वहीं स्मारिका प्रकाशन भी करवाया जाएगा।

इस आयोजन के लिए *31 सदस्यों की आयोजन समिति* गठित की जाएगी जिसमें संस्थापक संयोजक ,संस्थान अध्यक्ष , संस्थान सचिव, संस्थान कोषाध्यक्ष के अलावा 27 सक्रिय सहभागिता निभाने वाले स्वैच्छिक सहमति प्रदान करने वाले व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा

इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी लाल सैनी, थोक एवं फुटकर व्यापार संघ के अध्यक्ष द्वारिका अग्रवाल, वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश निर्झरना,पार्षद चिराग जोशी, विप्र फाउण्डेशन के जिला महामंत्री बालमुकुंद शर्मा , भगवान श्री परशुराम मन्दिर ट्रस्ट के सचिव जे पी महरावण्ड, कोषाध्यक्ष सुनील खारला, मोहित काडोल्या, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के सचिव श्री कांत शर्मा, महेन्द्र साहू, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि अविनाश रिवाली, अतुल होदायली, अमन राजपूर्ण, रघु मिश्रा, दीपक सुकार, पवन बिचपुरी, अशोक व्यास, संस्थान उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, उपसचिव अजय हट्टीका, कोषाध्यक्ष पी एल ढोंसी, प्रबंध समिति सदस्य धर्मेन्द्र जैन, गिर्राज सेडूलाई, मनीष साहू, अनुराग तिवाड़ी, सुनील पंचोली, राजेन्द्र डोब, प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना, दिनेश मिश्रा, अरविन्द डिडवाना, मुकेश डोब, साहित्यकार अनुराग प्रेमी, अवधेश जैमिनी, संजय उपाध्याय, गोपाल बोहरा, अशोक सुकलाव, अनुराग प्रिय शर्मा, ललित चतुर्वेदी, दिलीप डिडवाना, मनोज डोब, दीपक बोहरा, आशुतोष बौंली, राजेन्द्र श्यामपुरा, भारत भूषण भट्ट, सियाराम शर्मा सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24