स्काउट बालकों ने बनाई बाल वाटिका
*सासें हो रही हैं कम ,आओ पेड़ लगाए हम *



राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोब ब्लॉक रामगढ़ पचवारा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लालसोट के तत्वाधान में स्काउट बालकों ने बनाई बाल वाटिका विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा और क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेन्द्र साहू ने किया उद्घाटन अध्ययनरत स्काउट्स मेघराज सिंह युवराज सिंह पिंटू मिरोठा शिवप्रताप सिंह अजय सैनी अभिषेक सैनी अनिल सिंह दिलराज सैनी दिग्विजय सिंह गणेश सैनी संस्कार जायसवाल तेजभान सिंह ने बाल वाटिका बनाई। इस वाटिका का उद्देश्य विद्यार्थियो स्टॉफ और ग्रामीणों के मन में पेड़ पौधों के प्रति प्रेम को अभिव्यक्त करना है ।विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेन्द्र साहू सर स्काउट टीम ने रिबन काट कर इस बाल वाटिका का उद्घाटन किया। क्लाइमेट कॉर्डिनेटर साहू ने बताया कि विद्यालय हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण का कार्य कर रहा है। हर विद्यार्थी और कार्मिक को प्रतिदिन 10 पौधे स्काउट गाइड को 10 पौधों के अतिरिक्त प्रतिदिन 50 पौधे, जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है जिसके लिए हर विद्यार्थी और कार्मिक प्रयासरत है। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि निश्चित रूप से ऐसे कलात्मक कार्यों से बालको में रचनात्मक कौशल का विकास होता है । पौधारोपण प्रभारी जगदीश मीणा ने बताया कि इस बाल वाटिका में औषधीय पौधे लगाए जाएंगे जिसका फायदा सभी को मिल सके।
