Home » Blog » लालसोट के पुराने अस्पताल भवन में विधायक रामबिलास मीना ने किया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

लालसोट के पुराने अस्पताल भवन में विधायक रामबिलास मीना ने किया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

विधायक रामबिलास मीणा द्वारा सीएचसी लालसोट के पुराने भवन में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया आमजन को सेवार्थ सुपुर्द किया। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उदघाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा उदबोदन देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय के श्यामपुरा रोड स्थित नवीन भवन में स्थानांतरित किए जाने पर आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए शहरी क्षेत्र से दूर जाना पड़ता था किंतु अब शहरी क्षेत्र में ही आमजन को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर निजदीकी प्राथमिक उपचार मिल सकेगा साथ ही विधायक महोदय ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शहरी सीएचसी स्वीकृति हेतु प्रस्ताव चिकित्सा विभाग में प्रक्रिया अधीन है जल्दी ही स्वीकृति जारी करवाकर शहरी सीएचसी संचालित होगी। तथा डॉ0 पवन कुमार जैन, बीसीएमओ लालसोट द्वारा कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जनता क्लीनिक पर आमजनता को प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जावेगी जिसमें ओपीडी में 10 प्रकार जांच व 350 प्रकार की दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आईपीडी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जावेगी साथ ही जनता क्लीनिक पर ओपीडी भर बढ़ने पर अतिरिक्त स्टाफ व उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शहरी क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन हेतु माननीय विधायक का आभार व्यक्त करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सोनू बिनौरी, सतपाल मीणा, मंडल अध्यक्ष अनिल जी बुर्जा, श्रीमती सुषमा चौधरी, श्रीमती ललिता जायसवाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी रावत, महेंद्र जैन, दिनेश जोशी, रतन सैनी, कन्हैया लाल सैनी, जगदीश जी सैनी, नवरत्न शर्मा, सीएम सुकारिया , एवं अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे कार्यक्रम में मंच संचालन श्री अनुभव त्रिपाठी द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24