रामगढ़ पचवारा उपखंड अधिकारी बद्री नारायण मीणा ने आज सुबह उपखंड मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया निरीक्षण के दौरान तीन सरकारी दफ्तरों पर ताले लटके मिले, जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जानकारी के अनुसार आज सुबह रामगढ़ पचवारा उपखंड अधिकारी ने रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कृषि विभाग के कार्यालय बंद मिले जबकि उप जिला अस्पताल में 15 ,विद्युत निगम कार्यालय में 10, नगर पालिका में 3 पंचायत समिति में 10 व तहसील कार्यालय में 5 कार्मिक अनुपस्थित मिले ।उपखंड अधिकारी ने बताया कि गैर हाजिर मिले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

टॉप स्टोरी
Cricket Score
Live Poll
Are You Satisfied Rangila Media24
