राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट में” हरियालो राजस्थान” कार्यक्रम की शुरुआत
[
राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालसोट में आज दिनांक 07-07-2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में “हरियालो राजस्थान” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें प्राचार्य डॉ सुभाष पहाड़िया ने बताया कि उच्च शिक्षा में इस मानसून वर्ष में सरकार द्वारा लगभग 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है । पेड़- पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिनसे हमे प्राण वायु प्राप्त होती है। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी श्री लोकेश कुमार मीना ने बताया है कि हरियालो राजस्थान कार्यक्रम से ही “एक पेड़ मां के नाम “कार्यक्रम की शुरुआत तथा इसके तहत ही प्रत्येक नियमित विद्यार्थी को एक पेड़ तथा प्रत्येक शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी को पांच पौधे को लगाकर देखभाल करनी है।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार मीना तथा सुश्री भारती चतुर्वेदी एवं प्रोफेसर पी एम मीना, डॉ एच के सिंह, श्री हनुमान मीना, डॉ जितेंद्र कुमार बैरवा, श्रीमती प्रिया भारती शर्मा,श्री रामभरोसी बैरवा,डॉ मोहन लाल खटीक, श्रीमती साक्षी मीना, श्रीमती कांता मीना,डॉ नेहा राघव एवं अशैक्षणिक कर्मचारी शिवनारायण मीना तथा बड़ी संख्या में एन एस एस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
