Home » Blog » श्यामपुरा कलां में पं0 दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के तहत आयोजन शिविर में सुलझा वर्षो पुराना विवाद

श्यामपुरा कलां में पं0 दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के तहत आयोजन शिविर में सुलझा वर्षो पुराना विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिविर में सुलझा वर्षो पुराना विवाद
सह खातेदारान को आराजी का जमाबंदी के हिस्से अनुसार बराबर-बराबर विभाजन कर मौके पर जमाबंदी की नकल उपलब्ध करवाई गई
लालसोट. श्यामपुरा कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल जनसुनवाई केन्द्र पर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे पं0 दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के तहत शनिवार को आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि ग्राम श्यामपुराकलां के खसरा नम्बर 79 कुल रकबा 00.3035 हैक्ट0 में दर्ज सहखातेदारान अशोक कुमार, बाबुलाल, लल्लुलाल पुत्र मुलचंद, कमलेश, मुकेश, रमेश, राजेन्द्र, सत्यनारायण पुत्रान रामकिशोर, व रामकिशोर पुत्र रूपनाराण समस्त जाति लौहार निवासी श्यामपुराकला सहखातेदारान दर्ज रिकॉर्ड है। सह खातेदारान के मध्य विभाजन को लेकर कई वर्षों से विवाद है। शिविर में राजस्व रिकॉर्ड का मौके पर ही अवलोकन कर राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड की जांच की गई। राजस्व कार्मिकों द्वारा समझाईश करने पर सहखातेदार आपसी सहमती से विभाजन के लिए रजामंद हुए, सह खातेदारान को आराजी का जमाबंदी के हिस्से अनुसार बराबर-बराबर विभाजन कर मौके पर जमाबंदी की नकल उपलब्ध करवाई गई, जिससे कई वर्षों से लम्बित एवं विवादास्पद भूमि बंटवारे को राजस्व विभाग की पहल एवं आपसी सहमति से सुलझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24