Home » Blog » लालसोट में पुत्रदा एकादशी पर गोपाल जी मंदिर में गूंजे भजनों के स्वर, सजाई झांकी

लालसोट में पुत्रदा एकादशी पर गोपाल जी मंदिर में गूंजे भजनों के स्वर, सजाई झांकी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में पुत्रदा एकादशी पर गोपाल जी मंदिर में गूंजे भजनों के स्वर, सजाई झांकी

लालसोट. पुत्रदा एकादशी के अवसर पर रविवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित गोपाल जी मंदिर में महिला मंडल की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने ठाकुर जी के समक्ष प्रसाद, पौशाक एवं मुकुट भेंट किए तथा मंदिर परिसर में दीपक जलाकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सत्संग के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। महिलाओं ने ढोलक, मंजीरों के साथ भजनों पर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। इस अवसर पर महिलाओं ने पवित्रा एकादशी के धार्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए भगवान की आराधना और भक्ति को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सत्संग के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के अंत में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया एवं आरती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]