Home » Blog » दौसा-गंगापुर सिटी रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य पूरा, प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर ने किया निरीक्षण, जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

दौसा-गंगापुर सिटी रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य पूरा, प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर ने किया निरीक्षण, जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Facebook
Twitter
WhatsApp

दौसा-गंगापुर सिटी रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य पूरा, प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर ने किया निरीक्षण, जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

लालसोट. दौसा-गंगापुर सिटी रेलवे ट्रैक पर मार्च 2024 में शुरू हुआ विद्युतीकरण कार्य अब पूरा हो चुका है। इसके साथ ही इस मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजनों से यात्री और मालगाडिय़ों का संचालन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। करीब 143 करोड़ रुपये के लागत से हुए इस विद्युतीकरण कार्य को रेलवे ने मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था।उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर बृज मोहन मीणा स्पेशल निरीक्षण यान से सलेमपुरा पहुंचे और सलेमपुरा से लालसोट स्टेशन तक हुए इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का मूल्यांकन किया। इस दौरान लालसोट स्टेशन की बिजली व्यवस्था और संबंधित एजेंसी के कार्यों की भी बारीकी से जांच की गई। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को नियमित निगरानी और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *