Home » Blog » लालसोट के डिडवाना में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

लालसोट के डिडवाना में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के डिडवाना में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

लालसोट. राजस्थान पेंशनर समाज उप-शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर डिडवाना कस्बे में वरिष्ठ पेंशनरों और समाजसेवियों को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह के दौरान उप-शाखा संरक्षक केदार प्रसाद चौपडय़ा, रामकरण चौपडय़ा, मदनलाल जांगिड़, घनश्याम प्रसाद आर्य, लल्लूप्रसाद मिश्रा, रामकिशोर शर्मा और मान प्रकाश बैरवा का समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता करते हुए उप शाखा अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी ने कहा कि बुजुर्गों द्वारा समाज सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और विकास में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी वरिष्ठ जनों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। महामंत्री विमलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों से ही नई पीढ़ी को संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और मार्गदर्शन मिलता है, हमें उनके अनुभवों का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। वरिष्ठ पेंशनरों की उपस्थिति ही हमारी वास्तविक पहचान है और यही पेंशनर समाज का सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर उपशाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश उपाध्याय, कन्हैयालाल शर्मा, महेश कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र मिश्रा और दिनेश चंद शर्मा सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *