Home » Blog » चुनाव जीतने के बाद मंदिर में लेनी होगी सौगंध, विश्वासघातियों व भू माफियाओं को टिकट की नही करें सिफारिश

चुनाव जीतने के बाद मंदिर में लेनी होगी सौगंध, विश्वासघातियों व भू माफियाओं को टिकट की नही करें सिफारिश

Facebook
Twitter
WhatsApp

चुनाव जीतने के बाद मंदिर में लेनी होगी सौगंध, विश्वासघातियों व भू माफियाओं को टिकट की नही करें सिफारिश

लालसोट. नगर परिषद चुनावों को लेकर बुधवार शाम शहर के संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मिटिंग का आयोजन किया गया। मिटिंग में पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना अपने विरोधियों पर जम कर बरसें, जिससे नगर परिषद में स्वच्छ व ईमानदार प्रशासन की स्थापना हो। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लालसोट को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुट हो कर चुनावी मैदान में उतरना होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता विश्वासघातियों व भू माफियाओं को टिकट देने के लिए सिफारिश नही करेंं। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को टिकट नहीं दिया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद प्र्रत्येक पार्र्षद व सभापति को पहले कल्याण जी महाराज के मंदिर में मूर्ति के सामने सौगंध लेनी होगी कि वह लालसोट की जनता से काम के बदले एक पैसा भी रिश्वत नहीं लेगा। परसादीलाल ने कहा कि वार्डों के प्रत्याशियों का फैसला वार्ड के कार्यकर्ता और स्थानीय कमेटी ही करेगी। टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार जिला अध्यक्ष, सांसद और स्थानीय विधायक की कमेटी बनाई गई है। कमेटी में शहर अध्यक्ष सहित एक-दो सदस्य और जोड़े जाएंगे। वार्डों का फैसला वार्ड के कार्यकर्ता खुद करेंगे। मिटिंग को जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़, ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, सीताराम डूंगरपुर, रामनारायण सैनी, पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्र, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी एवं शालनी वर्मा समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]