Home » Blog » 50 साल पुराने गांधीशाला विद्यालय लालसोट को आखिर मिला नि:शुल्क पट्टा, नए भवन निर्माण की राह हुई आसान

50 साल पुराने गांधीशाला विद्यालय लालसोट को आखिर मिला नि:शुल्क पट्टा, नए भवन निर्माण की राह हुई आसान

Facebook
Twitter
WhatsApp

50 साल पुराने गांधीशाला विद्यालय लालसोट को आखिर मिला नि:शुल्क पट्टा, नए भवन निर्माण की राह हुई आसान

लालसोट. शहर की कैमला ढाणी स्थित 50 साल पुराने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधीशाला के नए भवन निर्माण की राह में आ रही सबसे बड़ी बाधा अब हमेशा के लिए दूर हो गई है। स्वायत्त शासन विभाग और नगर परिषद लालसोट विद्यालय परिसर की 1837.5 वर्गगज भूमि का निशुल्क पट्टा जारी कर दिया गया है। डीएलबी से निशुल्क नियमन व शुल्क छूट की स्वीकृति जारी होने के बाद नगर परिषद कार्यालय में विधायक रामबिलास मीना, उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना,आयुक्त नमन शर्मा एवं सोनू बिनोरी ने महात्मा गांधी स्कूल गांधीशाला के प्रधानाचार्य के नाम पट्टा जमीन के दानकर्ता भामाशाह लोंग्या परिवार के सदस्यों एवं पूर्व पार्षद राजेश कुमार सैनी को सुपुर्द किया। इस मौके पर विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधीशाला की जमीन का पट्टा जारी होने के बाद अब इसके नए भवन के निर्माण के लिए शीध्र ही विभाग से पर्याप्त राशि का आवंटन कराने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि गांधी शाला स्कूल के पट्टे के संबंध में राज्य सरकार को नियमानुसार छूट के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सरकार से नियमों में छूट की स्वीकृति मिलने के बाद नगर परिषद द्वारा स्कूल के नाम नि:शुल्क पट्टा जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]