Home » Blog » लालसोट. राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित

लालसोट. राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित

लालसोट. राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में स्थानीय युवाओं और चिकित्साकर्मियों ने उत्साह दिखाते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा ने स्वयं रक्तदान करके की। शिविर के दौरान एक प्रेरक मिसाल भी देखने को मिली, जब बुधवार को कार्यग्रहण करने पहुंचे एक युवा कार्मिक ने अपनी ड्यूटी संभालने से ठीक पहले रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। शिविर के समापन पर डॉ. अनुराग दैमन ने े बताया कि इस प्रकार के स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों से आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिलती है। शिविर के दौरान डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. आशीष शर्मा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. तपेंद्र उपाध्याय, नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह, राजेश, एवं लैब टेक्नीशियन मनोज कुमावत भी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी 52 रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *