Home » Blog » फ्रीज का कंप्रेसर फटने से छप्परपोश में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर जला, 2 लाख की नकदी व गहने जलकर खाक

फ्रीज का कंप्रेसर फटने से छप्परपोश में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर जला, 2 लाख की नकदी व गहने जलकर खाक

Facebook
Twitter
WhatsApp

फ्रीज का कंप्रेसर फटने से छप्परपोश में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर जला, 2 लाख की नकदी व गहने जलकर खाक

लालसोट. उपखण्ड देवली गांव स्थित चंदवाड़ा की ढाणी में मंगलवार देर शाम एक छप्पपरपोश रखे फ्र्रीज का कंप्रेसर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे उठी चिंगारियों ने पूरे छप्परपोश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में खड़ा नया ट्रैक्टर, करीब 2 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और सारा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। ग्राम पंचायत प्रशासक प्र्रतिनिधी रधुराज सिंह ने बताया कि यह घटना चंदवाड़ा की ढाणी निवासी कमलेश मीणा पुत्र प्रभुलाल मीणा के यहां हुई। अचानक फ्रीज का कंप्रेसर फटने से भडक़ी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चीख-पुकार और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। सूचना पर लालसोट पुलिस भी पहुंची। बुधवार सुबह हल्का पटवारी अशोक कुमार जांगिड ने मौका रिपोर्ट तैयार की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *