Home » Blog » साइबर ठगी का बड़ा खुलासा , दौसा साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज, 361 म्यूल खातों के ज़रिए ठगे गए पैसे खपाने का बड़ा खुलासा

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा , दौसा साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज, 361 म्यूल खातों के ज़रिए ठगे गए पैसे खपाने का बड़ा खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा , दौसा साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज, 361 म्यूल खातों के ज़रिए ठगे गए पैसे खपाने का बड़ा खुलासा

लालसोट. प्रदेश में साइबर अपराधियों के बढ़ते नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौसा साइबर पुलिस थाने में एक बड़ा और संगीन मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्यालय जयपुर की साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पड़ताल में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शहर के मंडी तिराहे स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा साइबर ठगों का बड़ा अड्डा बन चुकी है। यहाँ जनवरी 2026 से जुलाई 2026 के बीच कुल 361 म्यूल खाते खोले गए, जिनका उपयोग देशभर के आम नागरिकों से ठगी गई रकम को खपाने के लिए प्रथम लेयर के रूप में किया गया। साइबर क्राइम ब्रांच, जयपुर के पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार की शिकायत पर 04 अगस्त को दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टलऔर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त हुई सैकड़ों शिकायतों का विश्लेषण करने पर लालसोट की इस बैंक शाखा के 361 खातों का सीधा संबंध साइबर फ्रॉड से पाया गया। अनुमान है कि अज्ञात ठगों ने सांठगांठ व आपराधिक षड्यंत्र रचकर ये फर्जी व म्यूल खाते खुलवाए। आम नागरिकों को प्रलोभन व झांसा देकर उनके नाम पर खाते खोले गए। इन खातों में साइबर धोखाधड़ी से ऐंठी गई मोटी रकम का लेन-देन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]