विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रामगढ़ पचवारा में युवाओं की बैठक, हज़ारों लोगों की भागीदारी का संकल्प

लालसोट. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले आदिवासी दिवस महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रामगढ पचवारा के बालाजी गार्डन पर क्षेत्र युवाओं की एक बैठक संपन्न हुई। आसपास के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। मुकेश रामगढ़ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मौजूद युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संकल्प लिया कि 9 अगस्त को रामगढ़ पचवारा और आसपास के क्षेत्रों से हज़ारों की संख्या में शामिल हो कर इस उत्सव को पूरे उत्साह, उमंग व सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाएंगे।
