Home » Blog » लालसोट शहर के पपलाज माता रोड पर बंद मकान में लगी आग, एसी में शार्ट सर्र्किट से आग लगने की संभावना, लाखों के जेवरात, नकदी व दस्तावेज जले, मकान भी क्षतिग्रस्त

लालसोट शहर के पपलाज माता रोड पर बंद मकान में लगी आग, एसी में शार्ट सर्र्किट से आग लगने की संभावना, लाखों के जेवरात, नकदी व दस्तावेज जले, मकान भी क्षतिग्रस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट शहर के पपलाज माता रोड पर बंद मकान में लगी आग, एसी में शार्ट सर्र्किट से आग लगने की संभावना, लाखों के जेवरात, नकदी व दस्तावेज जले, मकान भी क्षतिग्रस्त

ललसोट. शहर के पपलाज माता रोड़ पर सीतोडय़ा ढाणी के पास एक बंद मकान में आग लगने से लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान जल कर राख हो गए। अनुमान है कि मकान में लगे एयर कंडीशनर में शार्ट सर्किट से यह आग लगी है, आग के चलते मकान भी अंदर से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडि़त भागचंद बैरवा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयपुर गए हुए थे, मंगलवार तडक़े करीब 5 बजे जब वेे अपने मकान पर पहुंचे और ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदरों में आग धू धू कर जलते हुए मिली। इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर आस पास रहने वाले ग्रामीणोंंं की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के लपटों के आगे वे बेबस रहे, लेकिन इस दौरान परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए रसोर्ई में मौैजूद गैस सिलेेण्डर को बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल को भी सूचित किया गया, कुछ देर बाद दमकल वाहन लेकर पहुंचे दमकल कर्मी गौरव पारीक एवं खालिक खांन ने आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]