Home » Blog » लालसोट में पुलिस का विशेष अभियान में 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

लालसोट में पुलिस का विशेष अभियान में 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में पुलिस का विशेष अभियान में 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

लालसोट. जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरलाल मीना ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश कुमार पुत्र लल्लूप्रसाद सैनी (उम्र 40 वर्ष), निवासी जिन्द कॉलोनी, खटवा रोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है और जांच झांपदा थानाधिकारी सत्यनारायण को सौप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 251 महिलाओं ने रखे सिर पर कलश, राष्ट्रीय संत दिव्य मारोरी बापू के सानिध्य में नौ दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ।

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]