Home » Blog » टिकाऊ व निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट, नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस की मिटिंग का आयोजन

टिकाऊ व निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट, नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस की मिटिंग का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

टिकाऊ व निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट, नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस की मिटिंग का आयोजन

लालसोट. नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को शहर के संस्कृत महाविद्यालय में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिटिंग का आयोजन किया गया। मिटिंग में नगर निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर मंथन करते हुए एक जुटता के साथ चुनाव लड़ कर जीत हासिंल करने का आवाह्न किया गया। मिटिंग में टिकाऊ व निष्ठावान कार्यकर्ता को ही टिकट देने के साथ 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का निर्णय लिया गया। मिटिंग को संबोधित करते हुए सांसद मुरारीलाल मीना ने कहा कि आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनावों में कांग्र्रेस एकजुटता के साथ उतर कर ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेगी। मिटिंग में पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना भाजपा के साथ कांग्रेस के बागियों पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव संगठन और कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार टिकट वितरण में पारदर्शिता, निष्ठा और ईमानदारी को ही सबसे बड़ा आधार बनाया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी का नाम आगे बढ़ाने से पहले उसकी भूमिका और पृष्ठभूमि की भली-भांति जांच कर लें,”सिफारिश करने से पहले यह जांच लें कि प्रत्याशी बिकने वाला तो नहीं है? कहीं वह पैसों के लालच में कांग्रेस के खिलाफ वोट तो नहीं दे देगा? जो लोग पहले दगाबाज़ी कर चुके हैं, उनकी सिफारिश कोई न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]