लालसोट. अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा जरुरतमंद बालकों को शिक्षण सामग्री का वितरण

लालसोट. अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा चलाए जा रहे माता माधवी जन्मोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत महारानी माधवी के आदर्शों और संस्कारों को अपनाते हुए स्थानीय अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा स्कूलों में बालकों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की उपाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने बताया कि माता माधवी जन्मोत्सव पखवाड़ा समज द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष बबली एरेन,सुधा अग्रवाल,बीना मंगल,गायत्री जैन, अंजू अग्रवाल, शिव कुमारी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सखी अग्रवाल एवं संजना अग्रवाल मौजूद रहे।
Post Views: 333
