Home » Blog » रामगढ पचवारा में नई कृषि उपज मंडी का शिलान्यास, सब्जी मंडी का निर्माण का भी भरोसा , विधायक रामबिलास मीना व जगमोहन मीना ने किया भूमि पूजन

रामगढ पचवारा में नई कृषि उपज मंडी का शिलान्यास, सब्जी मंडी का निर्माण का भी भरोसा , विधायक रामबिलास मीना व जगमोहन मीना ने किया भूमि पूजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ पचवारा में नई कृषि उपज मंडी का शिलान्यास, सब्जी मंडी का निर्माण का भी भरोसा , विधायक रामबिलास मीना व जगमोहन मीना ने किया भूमि पूजन

← Back

Thank you for your response. ✨

लालसोट. विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा के आभानेरी गांव में राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत हुई नवीन कृषि उपज मंडी का रविवार को शिलान्यास किया गया। क्षेत्रिय विधायक रामबिलास मीना एवं दौसा से विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी रहे जगमोहन मीना ने भूमि पूजन करने के बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि रामगढ़ पचवारा में कृषि उपज मंडी की मांग वर्षों पुरानी थी। पहले यहाँ से मंडी स्थानांतरित कर दी गई थी, जिससे इस क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव हुआ और उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री ने बजट में इस मंडी की घोषणा की,मंडी बनने से न केवल किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, साथ ही पूरे रामगढ पचवारा क्षेत्र में आर्र्थिक तरक्की की राह भी खुलेगी। समारोह में ग्रामीणों की मांग पर विधायक रामबिलास मीना ने आश्वस्त किया कि मंडी का निर्माण कार्य पूरा होते ही सब्जी मंडी का निर्माण एवं गोपालपुरा से रामगढ पचवारा सडक़ निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगमोहन मीना ने कहा कि उन्नत देश के लिए खुशहाली के लिए किसान की आर्थिक तरक्की होना जरुरी है, अगर देश का किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल रहेगा। उन्होंने भी रामगढ पचवारा में सब्जी मंडी खोलने की मांग की।

ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा

रामगढ पचवारा में कृषि उपज मंडी शिलान्यास कार्र्यक्रम में जाते समय विधायक रामबिलास मीना व जगमोहन मीना का ग्रामीणों ने जोश के साथ स्वागत किया गया। रामगढ पचवारा से दोनो नेताओंं को डीजे के साथ लाया गया। जगह जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *