दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा चीनी से भरा ट्रक, ड्राइवर को नींद आने से बेकाबू हुआ ट्रक

लालसोट. रामगढ पचवारा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह अमराबाद रेस्ट एरिया के पास ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस के अनुसार, यह ट्रक दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था और इसमें चीनी के कट्टे भरे हुए थे। एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 221 के पास पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की सेफ्टी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं। सेफ्टी टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाकर सडक़ से हटवाया
