लालसोट चन्द्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ चातुर्मास का शुभारंभ, गाज बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

लालसोट. शहर के खोहरापाड़ा स्थित चन्द्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शनिवार से अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ चातुर्मास की शुरुआत हुई। इस मौके पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा महाकाली मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान 51 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। रामचरितमानस पाठ आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश पाराशर ने बताया कि अखंड रामचरितमानस पाठ शनिवार शुरू होकर 22 नवंबर तक निरंतर चलेगा। कलश यात्रा रवाना होने से पूर्र्व महाकाली मंदिर में समाज सेवी सोनू बिनोरी एवं नगर परिषद की निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने कलश, ध्वज और रामचरितमानस का पूजन किया, जिसके बाद पुष्प वर्षा के बीच कलश यात्रा चन्दे्रश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा में इस अवसर पर संत दयाल दास महाराज, मंदिर अध्यक्ष सीताराम शर्मा (निर्झरना), शंभू लाल जैन, संतोष शर्मा (लिवाली), राजेश मिश्रा, सत्यनारायण चौबे, मंगेश लामडा, रामचरण बोहरा, मदन जांगिड़, कैलाश चौधरी, प्रदीप सोनी, रामकिशोर हरियाणा, पंडित सत्यनारायण कोलीवाडा, सर्वेश पारीक, शुभम जोशी, रामबाबू गुप्ता, विष्णु जोशी, दिनेश गोयल, अवधेश, कपिल पारीक, लल्लू जागा, जयप्रकाश जोशी, बनवारी व्यास, नाथूलाल और मुकेश प्रजापत समेत कई प्र्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे।
