राहुवास प्रकरण का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर डिलीट करने के लिए आरोपियों से मांग 20 लाख रुपए, नही देने पर कर दिए वायरल, एक ईनामी आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जबरन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने का मामला

लालसोट. राहुवास थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले मेें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं एवं १० हजार रुपए का र्ईनामी आरोपी है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अन्य आरोपियों से वीडियों डिलीट करने के एवज में 20 लाख रुपए मांगे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार मीना उर्फ पिंटू मीना (22 वर्ष), निवासी बड़वाली कोठी (थाना राहुवास) ने करीब तीन साल पहले आरोपी मनीष मीना और रोशन मीना द्वारा स्कूल में पढऩे वाली दो नाबालिग लड़कियों के साथ की गई छेड़छाड़ का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद आरोपी दीपक मीना वीडियो डिलीट करने की एवज में मनीष और रोशन से 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। जब उन्होंने रकम नहीं दी, तो आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
तकनीकी विश्लेषण और मुस्तैदी से चढ़ा हत्थे
16 जुलाई को इस वायरल वीडियो के संबंध में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में राहुवास थाना, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। वृत्ताधिकारी शीशराम के सुपरविजन और राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और पीछा करते हुए आरोपी दीपक मीना को राणोली (थाना सिकंदरा) से डिटेन किया। पूछताछ के बाद वारदात का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में कालूराम मीना (26), निवासी नालावास (थाना झांपदा), धर्मराज मीना (32), निवासी शिवसिंहपुरा (थाना लालसोट) को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं एक विधि से संघर्षरत बालक (बाल अपचारी) को निरूद्ध किया जा चुका है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के अन्य वांछित अभियुक्तों मनीष मीना व रोशन मीना की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
