Home » Blog » लालसोट में कांग्रेस ने किया परसादी लाल मीणा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का फूका पुतला, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफें की मांग

लालसोट में कांग्रेस ने किया परसादी लाल मीणा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का फूका पुतला, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफें की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में कांग्रेस ने किया परसादी लाल मीणा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का फूका पुतला, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफें की मांग।

लालसोट. देश की राजधानी नई दिल्ली में नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के त्याग पत्र की मांग लेकर जंतर मंतर धरना दे रहे युवाओं पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जबरन धरने से हटा कर हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। पुतला जलाने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व झंडे लेकर प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री एवं भाजपा के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने नीट परीक्षा मामले और युवाओं पर हो रही कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश भर के युवाओं और छात्रों के हित, सम्मान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राहुल गांधी और अन्य नेताओं की हिरासत तथा छात्रों की आवाज को दबाने के प्रयासों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करे या इस्तीफा देना चाहिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और मांग कर रहे छात्रों पर दर्ज किए गए सभी पुलिस मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए एवं परीक्षा के तनाव और धांधली से आहत होकर जिन अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल संसद चर्चा से कुछ नहीं होगा, पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। इस दौरान पीसीसी सदस्य कमल मीना ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों व युवाओं पर लाठीचार्ज किया है एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जो बर्ताव किया है, उससे पूरे देश भर में गहरा आक्रोश है, अब इस आक्रोश को दबाया नही जा सकताा है,नीट परीक्षा में हुर्ई धांधलियों को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को हर हाल में त्याग पत्र देना होगा, इस देश का युवा अब जाग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *