Home » Blog » लालसोट पुरानी अनाज मंडी स्थित गोपाल जी मंदिर में सजी भव्य छप्पन भोग की झांकी, भजनों की सुमधुर लहरियों पर झूमीं महिलाएँ

लालसोट पुरानी अनाज मंडी स्थित गोपाल जी मंदिर में सजी भव्य छप्पन भोग की झांकी, भजनों की सुमधुर लहरियों पर झूमीं महिलाएँ

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट पुरानी अनाज मंडी स्थित गोपाल जी मंदिर में सजी भव्य छप्पन भोग की झांकी, भजनों की सुमधुर लहरियों पर झूमीं महिलाएँ

लालसोट. शहर की पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित गोपाल जी मंदिर में मंगलवार को भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर मेंं महिला मंडल द्वारा मनमोहक छप्पन भोग झांकी रही,जिसे लेकर महिला श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर ठाकुर जी एवं ठकुरानी जी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान समक्ष 56 प्रकार के सात्विक व्यंजनों का नैवेद्य अर्पित किया गया। महिलाओं ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ इन व्यंजनों को आकर्षक ढंग से सजाया और मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और दीपकों से रोशन किया। झांकी सजाने के साथ ही महिला मंडल की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने एक से बढकर एक सुमधुर भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भजनों की प्रस्तुती के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान को छप्पन भोग का विधिवत भोग लगाया एवं प्रसाद को वितरण किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने इस पुनीत कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि शहर की आध्यात्मिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हर माह अलग-अलग मंदिरों में इसी प्रकार छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी, इसका उद्देश्य सामूहिक भक्ति के माध्यम से समाज में सुख-समृद्धि की कामना करना है। राजकुमारी वैद्य ने बताया कि आगामी छप्पन भोग झांकी गिर्राज धरण मंदिर दौसा पर सजाई झांकी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *