Home » Blog » धौलपुर लालसोट नेशनल हाईवे एनएच 23 पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

धौलपुर लालसोट नेशनल हाईवे एनएच 23 पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

धौलपुर लालसोट नेशनल हाईवे एनएच 23 पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लालसोट. धौलपुर लालसोट नेशनल हाईवे एनएच 23 पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पक्काधोरा गांव निवासी रमेश पुत्र किशनलाल बैरवा उम्र 48 वर्ष अपने घर से बाइक पर सवार होकर लालसोट की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान, गंगापुर की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के तुरंत बाद घायल रमेश कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र लालाराम ने मंडावरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *