लालसोट. रामगढ़ पचवारा के खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

थाना क्षेत्र के बिडोली गांव में एक खेत में कृषि कार्य कर रहे एक 35 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि बिडोली निवासी हरसहाय मीणा (उम्र 35 वर्ष), पुत्र जगदीश मीणा अपने खेत पर काम करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान वहां मौजूद एक ट्रांसफार्मर के पास बिजली के करंट से और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
