लालसोट के श्याम नगर में सूने मकान का ताला तोडकऱ लाखों के जेवरात और नकदी पार

लालसोट. शहर की श्याम नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडि़त गृहस्वामी ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी है। पीडि़त चरतलाल मीणा पुत्र भागीरथ मीणा निवासी सोनन्दा, ने बताया कि रविवार शाम को अपने श्याम नगर कॉलोनी स्थित मकान का ताला लगाकर े गांव गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर रात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते से लोहे की जाल तोडकऱ मकान के अंदर दाखिल हो गए। मकान में घुसने के बाद चोरों ने कमरों और अलमारी के ताले तोडकऱ वहां रखे दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दस चांदी के सिक्के, एक सोने का पेण्डल, चांदी के पांच बर्तन और 25 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। पीडि़त का कहना है कि घटना का पता सोमवार दोपहर में उस समय चला जब वे अपने गांव से वापस लालसोट स्थित मकान पर लौटे। घर का ताला और जाल टूटा हुए था, अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया एवं पीडि़त को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
