Home » Blog » रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने रची ‘चोरी’ की झूठी कहानी, पुलिस के आगे खुली पोल, ससुराल वालों से सहानुभूति बटोरने और पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए 23 वर्षीय युवक ने खुद ही रचा था पूरा ड्रामा

रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने रची ‘चोरी’ की झूठी कहानी, पुलिस के आगे खुली पोल,  ससुराल वालों से सहानुभूति बटोरने और पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए 23 वर्षीय युवक ने खुद ही रचा था पूरा ड्रामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने रची ‘चोरी’ की झूठी कहानी, पुलिस के आगे खुली पोल,  ससुराल वालों से सहानुभूति बटोरने और पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए 23 वर्षीय युवक ने खुद ही रचा था पूरा ड्रामा

लालसोट. थाना क्षेत्र के टोडा गंगा गांव से एक ऐसा सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी नाराज पत्नी को मनाने और उसका ध्यान खींचने के लिए अपने ही घर में ₹3.50 लाख की मनगढ़ंत चोरी की वारदात की झूठी पटकथा लिख डाली। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और वैज्ञानिक तफ्तीश के सामने यह पति ज्यादा देर अपनी कहानी को सच साबित नहीं कर सका। लालसोट थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि

10 जुलाई 2026 को टोडा गंगा गांव निवासी 23 वर्षीय राजेश सैनी पुत्र रामजीलाल (जाति माली) ने लालसोट थाने में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया था कि रात करीब 2:00 बजे जब वह और उसके परिवार के लोग घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोड़ दिया। राजेश के मुताबिक, चोर अलमारी में रखे ₹1,40,000 नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषणों समेत कुल ₹3,50,000 का माल समेट कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की।

 

पुलिस की जांच में खुल गई पूरी पोल-

जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा व वृत्ताधिकारी

सुरेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, तो कहानी की कड़ियां आपस में मेल नहीं खा रही थीं। एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो परिवादी द्वारा बताए गए चोरों के आने-जाने के रास्ते से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हो सकी। सबसे बड़ा संदेह तब पैदा हुआ जब छानबीन के दौरान अलमारी की चाबी अपनी सही और सुरक्षित जगह पर ही मिल गई।

 

सहानुभूति पाने की थी अनूठी चाहत-

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस को पूरा यकीन हो गया था कि वहां वास्तविक चोरी जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। इसके बाद जब पुलिस टीम ने परिवादी राजेश से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने रोते हुए सच उगल दिया। बाद में पुलिस ने राजेश के घर से ही पूरा सामान भी बरामद कर लिया।

राजेश ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी उससे नाराज होकर काफी समय से अपने पीहर (मायके) में रह रही थी। उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को वापस भेजने के लिए तैयार नहीं थे और सामाजिक स्तर पर फैसले का दबाव बना रहे थे। राजेश अपनी पत्नी की सहानुभूति हासिल कर उसे किसी भी तरह अपने पास वापस बुलाना चाहता था। इसी वजह से उसने स्वयं ही अलमारी का ताला तोड़ा, सामान बिखेरा और इस नाटकीय घटनाक्रम को अंजाम दिया ताकि ससुराल पक्ष को उस पर तरस आ जाए और पत्नी वापस आ जाए।

कथित चोरी मैं पुलिस द्वारा बरामद किया गया सामान

1. नकद राशि: ₹1,40,000/-

2. सोने का पैंडल: 1 नग

3. बड़ी जोड़ी पायजेब: 1 जोड़ी

4. सोने व चांदी की अंगूठी: 1-1 नग

5. छोटी चांदी की पायजेब: 1 जोड़ी

6. चांदी के बच्चों के कड़े (चटकी): 2 नग

7. चांदी की माला: 1 नग

* कुल अनुमानित कीमत: करीब 3,50,000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]