Home » Blog » लालसोट डूंगरपुर इंटरचेंज पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत, विधायक रामबिलास मीना ने कि डूंगरपुर इंटरचेंज को जयपुर रिंग रोड से जोडऩे की मांग

लालसोट डूंगरपुर इंटरचेंज पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत, विधायक रामबिलास मीना ने कि डूंगरपुर इंटरचेंज को जयपुर रिंग रोड से जोडऩे की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट डूंगरपुर इंटरचेंज पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत, विधायक रामबिलास मीना ने कि डूंगरपुर इंटरचेंज को जयपुर रिंग रोड से जोडऩे की मांग

लालसोट. दिल्ली-मुबंई एक्सप्र्रेस-वे का नई दिल्ली से कोटा तक निरीक्षण करने के लिए निकले केन्द्रीय भूतल परिवहन सडक़ मंत्री नितिन गडकरी का बुधवार को डूंगरपुर इंटरचेंज पर विधायक रामबिलास मीना की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का साफा बांध कर एवं पुष्प गुच्छ भेेट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा समेत कई भाजपा पदाधिकारी, नेता व अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक रामबिलास मीना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन सौप कर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के डूंगरपुर इंटरचेंज (210) को सीधे जयपुर रिंग रोड से जोडऩे की मांग की। ज्ञापन में विधायक ने बताया कि डूंगरपुर इंटरचेंज से जयपुर रिंग रोड की वास्तविक दूरी मात्र 45 किलोमीटर है,लेकिन, दोनों के बीच कोई सीधा मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण जयपुर से मुंबई की तरफ जाने वाले यात्रियों को घूमकर लगभग 100 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, सीधे मार्ग के अभाव में रोजाना हजारों यात्रियों का बेवजह समय नष्ट हो रहा है और उनका धन व ईंधन भी भारी मात्रा में बर्बाद हो रहा है। ज्ञापन में विधायक ने कहा कि े व्यापक जनहित और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डूंगरपुर इंटरचेंज को जयपुर रिंग रोड से जल्द ही जोड़ा जाए, इस जुड़ाव से जयपुर से मुंबई का सफर बेहद सीधा, सुगम और किफायती हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]