निर्झरना में लालसोट-चाकसू रोड़ पर ग्रामीण बस बेकाबू हो कर सूखे नाले में जा गिरी, पांच महिला समेत आधा दर्जन यात्री घायल

लालसोट. उपखण्ड के निर्झरना गांव में लालसोट-चाकसू रोड़ पर एक ग्रामीण बस बेकाबू हो कर सूखे नाले में जा गिरी। बस नाले में गिरनेे के बाद डेेढी हो गर्र्ई, अगर बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में बस में सवार पांच महिला समेत कुल आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। झांपदा थाना पुलिस के अनुसार जयपुर से लालसोट रुट पर संचालित एक ग्रामीण बस निर्झरना तहसील कार्यालय के पास अनियत्रिंत हो कर बांडया नाले में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इस घटना में बस में सवार विमला पत्नी मुन्नालाल गुर्जर, केली देवी पत्नी रामफूल गुर्जर, मनभर पत्नी जगदीश गुर्जर, पिंकी पत्नी बलराम गुर्जर, धीसी देवी पत्नी रामेश्वर गुर्जर सभी निवासी चाकसू जिला जयपुर एवं शिवप्रसाद पुत्र ब्रजपाल शर्मा निवासी राहुवास घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
