Home » Blog » लालसोट पुलिस ने किया चोरी की 8 वारदातों का खुलासा, बागरिया गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार

लालसोट पुलिस ने किया चोरी की 8 वारदातों का खुलासा, बागरिया गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट पुलिस ने किया चोरी की 8 वारदातों का खुलासा, बागरिया गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार

लालसोट. स्थानीय पुलिस थाना, स्पेशल टीम और साइबर सेल दौसा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने क्षेत्र में पिछले एक महीने में हुई चोरी और नकबजनी की कुल 8 वारदातों का पर्दाफाश करते हुए बागरिया गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए मुख्य सरगार की पहचान विजय उर्फ कुण्डा बावरिया (पुत्र बंशी उर्फ मुंशी), निवासी आसोलाई, चाकसू (जयपुर दक्षिण) के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी को टोंक जिले के दंतवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत करेल मोड से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित दबोचा है। पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि यह गैंग बेहद शातिर और संगठित तरीके से काम करता था । आरोपी दिन के समय बंद और सूने मकानों की रेकी करते थे और रात के अंधेरे में ताले या सीमेंट की जाली तोडकऱ सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान उड़ा ले जाते थे । पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने लालसोट थाना क्षेत्र में की गई 8 वारदातों को कबूल किया है,जिनमे 5 मई को खारली इंदावा में कालूराम कीर, 4 जून को गौरव पथ स्थित परशुराम कॉलोनी में लक्ष्मणसिंह बैरवा, 12 जून को महावीर नगर गौरव पथ में अंकित कुमार एवं खटवा रोड कबीर कॉलोनी में बच्ची देवी मीना,13 जून को मिर्जापुरा टाटू की ढाणी में रामधन मीन, 19 जून को गौरव पथ हनुमान वाटिका में सद्दाम हुसैन एवं गणेश मंदिर के पीछे गौरव पथ पर संतोष जांगिड़ एवं 23 जून को गौरव पथ स्वास्तिक नगर में दिलीप झा के बंद मकानों में हुई चोरी की वारदातें शामिल है। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी विजय उर्फ कुण्डा को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किए गए माल की बरामदगी की जा सके और गैंग के अन्य फरार सदस्यों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]