Home » Blog » खेमावास में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में लालसोट ने मेजबान खेमावास को हरा कर जीता खिताब

खेमावास में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में लालसोट ने मेजबान खेमावास को हरा कर जीता खिताब

Facebook
Twitter
WhatsApp

खेमावास में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में लालसोट ने मेजबान खेमावास को हरा कर जीता खिताब


लालसोट. खेमावास गांव की बुर्जा की ढाणी में आयोजित पपलाज माता क्रिकेट कप प्रतियोगित का खिताब लालसोट की टीम ने जीता। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लालसोट की टीम ने मेजबान खेमावास की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। खेमावास की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवरों में 135 रन बनाए, जवाब में लालसोट की टीम ने लक्ष्य को 10 ओवरों में 5 विकेट गवां कर प्राप्त कर लिया। मैच के बाद आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य कमल मीना रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक पुरोहित, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम सुंदर मिश्रा, यूथ कांग्रेस के सचिव रविकांत नकवाल एवं इरफान खांन रहे। आयोजन समिति की ओर से अशोक मेहरा, राजेश मेहरा,अजय, शंभूलाल समेत कर्ई जनों ने अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेेता टीमों को ट्राफी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]