विश्व कल्याण कामना के साथ दी आहूतियां, परशुराम मंदिर में वेदमाता गायत्री जयंती के मौके पर हुर्ई विशेष पूजा अर्चना

लालसोट. स्थानीय ब्राह्मण समाज एवं भगवान श्री परशुराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को परशुराम मंदिर में वेदमाता गायत्री जयंती के मौके पर संत दयाल दास महाराज के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना के साथ यज्ञ- हवन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैध मोहन पंचोली व संजय अग्रीका ने सपत्नीक एवं सभी विप्रजनों ने विश्व मंगल की कामना के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ याज्ञिक कार्यक्रम पं कृपाचार्य रिवाली ने सम्पन्न करवाया। ट्रस्ट के निवर्तमान महासचिव जय प्रकाश महरावण्ड, कोषाध्यक्ष सुनील खारला, राजेन्द्र डोब, वैद्य सुरेश सुकलाव, अतुल होदायली, नीरु वैष्णव, लल्लूप्रसाद जागा, पं.कल्याण चांदसेन , दीपक कोराका , सियाराम शर्मा समेत कई श्रद्धालुओंं ने भी पूजा अर्चना की।
