वाल्मीकि समाज को सफाई कर्मियों की भर्ती में प्राथमिकता नहीं देने पर रोष सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी

लालसोट. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं संयुक्त वाल्मीकि व सफाई श्रमिक संघ ने नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा को सोमवार को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन में संघ के जिला अध्यक्ष मिथुन गोडीवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर लिखित समझौता होने बावजूद, परंपरागत रूप से सफाई का कार्य कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों को भर्ती में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे संपूर्ण राजस्थान के सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में कहा है कि परंपरागत सफाई कार्य करने वालों को प्राथमिकता मिले, गैर-वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों उनके मूल पद पर ही लगाया जाए, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग को तुरंत बंद कर निकाय कोष से सीधा भुगतान किया जाए, भर्ती 3 गुना लॉटरी पद्धति से की जाए, जिसमें 1 वर्ष अर्धकुशल और 1 वर्ष कुशल मानते हुए 2 वर्ष बाद कर्मचारियों को स्थाई किया जाए एवं पूर्व के कोर्ट केस प्रकरणों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 24 घंटे में उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नही हुुई तो सभी सफाई कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएगें। ज्ञापन सौंपने के मोहन नकवाल, अशोक, संजय संगत, अमर संगत, संजय नकवाल, सोनू पवार, मुरारी लाल, प्रकाश, मुकेश, सीमा देवी, हेमलता देवी, माया देवी, पूजा देवी, संजय वाल्मीकि, मुन्ना नकवाल, राम खिलाड़ी नकवाल, रामचरण पवार, सोना देवी, कलर देवी समेत कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
