लालसोट बालिका विद्यालय में आयोजित ब्यूटिशियन कौशल की प्रतियोगिता में काजल ने मारी बाजी, दक्ष निर्णायकों ने बारीकियां सिखाई

लालसोट. शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जारी नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को आयोजित ब्यूटिशियन कौशल प्रतियोगिता में काजल निषाद प्रथम, प्रिया सैनी द्वितीय तो शिवानी स्वामी तृतीय स्थान पर रही।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ एवं अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ब्यूटिशियन ट्रेड की प्रतियोगिता में 26 संभागियों ने भाग लिया। सभी सभांगियों ने पूरे उत्साह के साथ शिविर में सीखे गए कौशल को प्रतियोगिता के माध्यम से पेश किया।आरती शर्मा,रेखा सैन व सावित्री सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बालिकाओं ने अतिथियों का मंगल तिलक लगा कर स्वागत किया। शिविर प्रभारी महेंद्र साहू ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन सियाराम शर्मा ने बताया कि शिविर में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अनुराधा सोनी, नृत्य का प्रशिक्षण सोनाली साहू, मेहन्दी का प्रशिक्षण पायल सैनी, ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण राधा खाण्डल व उमेश पहाडयि़ा, सिलाई का प्रशिक्षण निर्मला पारीक, सुनीता कुमारी व ममता सैन प्रदान कर रहीं हैं।
