Home » Blog » रामगढ़ पचवारा में पानी की टंकी पर चढकऱ विरोध प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जलदाय विभाग ने दर्ज कराया मामला

रामगढ़ पचवारा में पानी की टंकी पर चढकऱ विरोध प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जलदाय विभाग ने दर्ज कराया मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

रामगढ़ पचवारा में पानी की टंकी पर चढकऱ विरोध प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जलदाय विभाग ने दर्ज कराया मामला

 

लालसोट. रामगढ पचवारा कस्बे में एक जमीनी विवाद को लेकर दो युवक नगर पालिका कार्यालय में स्थित पानी टंकी पर चढ कर प्रदर्शन करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मदनलाल मीना ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि दो युवक नगर पालिका रामगढ़ पचवारा में स्थित पानी की टंकी पर चढ़े हुए है, सूचना मिलते वे मय जाप्ता मौके पर पहुँचे। रामगढ पचवारा निवासी दोनो युवक पदमसिंह (20) पुत्र चंद्रसिंह और नरेंद्र सिंह (30) पुत्र किशोर सिंह 19 जून को पत्थर गढ़ी विरोध कर रहे थे। उनकी मांग थी कि प्रशासन पत्थर गढ़ी के गड्ढों को उखाडकऱ जमीन की दोबारा नाप-जोख करवाए। पुलिस ने समझाईश करते दो घंटे बाद दोनो युवकोंं को नीचे उतारा। थानाधिकारी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम को लेकर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता यशवंत सिंह यादव की रिपोर्ट पर रामगढ़ पचवारा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आम जन से अपनी मांगों या समस्याओं के समाधान के लिए पेयजल टंकी, मोबाइल टावर या अन्य किसी भी ऊंचे स्थान पर न चढऩे की अपील की है, ऐसा करना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]