Home » Blog » देवली ग्राम पंचायत में राशन डीलरों पर अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्र्रदर्शन, मौके पर पहुंचे निरक्षक ने दर्ज किए बयान

देवली ग्राम पंचायत में राशन डीलरों पर अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्र्रदर्शन, मौके पर पहुंचे निरक्षक ने दर्ज किए बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp

देवली ग्राम पंचायत में राशन डीलरों पर अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्र्रदर्शन, मौके पर पहुंचे निरक्षक ने दर्ज किए बयान

लालसोट. उपखण्ड के देवली ग्राम पंचायत क्षेत्र में दो राशन डीलरों द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवार को दिए जाने वाले गेहू के वितरण में कथित गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर रसद विभाग के निरीक्षक प्रहलाद मीना भी पहुंचे। उन्होंने करीब 50 से अधिक पात्र परिवारों के बयान दर्ज किए,जिसमे पात्र परिवारों ने डीलर द्वारा एक या दो माह के गेहू ही देने के आरोप लगाए। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधी रधुराज सिंह एवं युवा नेता परसादीलाल मीना समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलरों द्वारा माह अप्रैल, मई एवं जून के गेहू वितरण के दौरान गड़बड़ी करते हुए पात्र परिवारों को एक या दो माह के ही गेहू वितरण किए है, जबकि पात्र परिवारों के रिकार्ड में तीन-तीन माह के गेहू दर्ज कर लिए हैै, इस बारे में जिला कलक्टर को भी एक ज्ञापन भेज कर शिकायत की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24