Home » Blog » पुलिस की गाडी को बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

पुलिस की गाडी को बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

पुलिस की गाडी को बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

लालसोट. उपखण्ड के लाखनपुर गांव के पास लालसोट-कोथून हाइवे पर एक बेकाबू ट्रेलर ने पुलिस की गाडी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन के चालक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बीती रात्रि झांपदा थाना पुलिस की गाडी गश्त के दौरान लाखनपुर गांव के पास दौलतपुरा मोड़ से निर्झरना की ओर जा रही थी, इसी दौरान लाखनपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद पुलिस की गाडी अनियत्रिंत होकर रोड़ से नीचें तीन-चार बार पलटने के बाद करीब 20 फीट गहरे गड्ढें में जा गिरी, इसी दौरान पीछे से ट्रेलर भी इस गड्ढें में गिर कर पलट गया। सूचना मिलते ही मौके पर लालसोट थाना पुलिस पहुंची एवं घायल पुलिस कर्मी हैड कांस्टेबल लखन सैनी, कांस्टेबल संजय एवं चालक बाबूलाल को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हैड कांस्टेबल लखन सैनी, कांस्टेबल संजय के गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24