उपखण्ड के गूदडिय़ा गांव में आबादी भूमि पर बने मकान और तारबंदी पर तोडफ़ोड़ करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

लालसोट . उपखण्ड के गूदडिय़ा गांव में आबादी भूमि पर बने मकान और तारबंदी को ट्रैक्टरों व जेसीबी से तोडऩे के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दो ट्रैक्टरों को भी जप्त कर लिया है । पुलिस के अनुसार परिवादी सीताराम पुत्र मिश्रीलाल नाई ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि गुदडय़िा गांव में दो बीघा भूमि को आबादी के लिए स्वीकृत किया गया था, जिसके पट्टे भी ग्राम पंचायत तलावगांव द्वारा जारी किए जा चुके हैं । हालांकि, तहसील प्रशासन की लापरवाही के कारण इसे राजस्व रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया, जिसका फायदा उठाकर भूमाफियाओं ने गलत तरमीम करवा ली, इसी विवाद के चलते 15 जून को शंकरलाल, दिलखुश, बाबूलाल, मीठालाल, नरेन्द्र, हंसराज सहित करीब 8-10 अन्य पुरुषों और महिलाओं ने लोडर व जेसीबी मशीनों के साथ उसके आशियाने, चद्दर पोश टीनशेड और तारबंदी पर हमला कर दिया और वहां जमकर तोडफ़ोड़ की। प्रकरण दर्ज होने पर एसपी एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में उप-निरीक्षक बनैसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने तीन आरोपी बाबूलाल,मीठालाल एवं देशराज मीना को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय वीडियो में दिख रहे दोनों ट्रैक्टरों को भी जप्त कर लिया है।
