लालसोट शहर में चोरों का हल्ला बोल, दो सूने मकानों से लाखों की नगदी-जेवरात और ग्रामीण इलाकों से बकरे व वाहनों की बैटरियो की चोरी।

लालसोट.शहर में बीती रात्रि को अज्ञात चोर दो सूने मकानों से लाखों की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। शहर में गौरवपथ के पास स्थित अंकित गौत्तम के सूने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। परिवादी के अनुसार वह मकान बंद कर गांव गया हुआ था। सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर मकान से करीब 1 लाख 35 हजार रुपए नगद, सोने की चेन, अंगूठी, एक रियलमी टैबलेट और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी वारदात को लेकर एक महिला बच्ची मीना ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि चोर उसके मकाम से सोने व चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चुरा ले गए, पीडि़ता ने थाने में रोते हुए कहा कि उसके खुद के जेवरात और भतीजे की शादी के लिए गए जेवरात को चोर चोरी करके ले गएऔर करीब एक लाख 23 हजार रुपए नगद भी चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व एमओबी टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। झांपदा थाना इलाके के ग्राम पंचायत श्यामपुरा कला के गांव प्रेमपुरा और रायमलपुरा में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए बकरे, बकरियां, ट्रक की बैटरियां और घरेलू सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले उदयपुरिया गांव में भी नगदी और जेवरात चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है।घटनाओं की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार सीपा भी दोनो मकानों पर पहुंचे और बीरीकी से घटनाओं का निरीक्षण कर पीडि़त परिवारों से जानकारी ली। मौके पर एफएसएल व एमओवी टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाएं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्र्ज कर जांच शुरू कर दी है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।
