लालसोट. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने के मौके पर विधायक रामबिलास मीणा ने श्री गोपाल जी मंदिर में की पूजा, पूजा अर्चना कर की खुशहाली की कामना

लालसोट. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने के मौके पर बुधवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित श्री गोपाल जी मंदिर में विधायक रामबिलास मीना की मौजूदगी में पूजा अर्चना एवं महाआरती करते हुए क्षेत्र, प्रदेश व देश में खुशहाली की कामना की गई। पूजा अर्चना में विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। प. नरसी शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई, जिसके बाद महाआरती की गई। इस दौैरान तहसीलदार राजेन्द्र मीना, आयुर्र्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. दीनदयाल पारीक, डॉ. शंभूलाल कुई वाला, अनिल बैनाड़ा, सोनू बिनोरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, आयुर्वेद नर्र्सेज ऐशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, रधुनंदन तिवाड़ी, गोपाल सैनी, कैलाश शिवाजी,रतनलाल सैनी, रिंकू पंडा समेत कई जनों ने भी पूजा अर्चना करते हुए राष्ट्र की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी जगेन्द्र बिहारी,अंबेश बिहारी एवं प्रेम बिहारी ने विधायक का स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत और राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। इसी तरह भाजपा के दौलतपुरा मंडल के तत्वावधान में श्यामपुरा कलां कस्बे के बाग वाले हनुमान मंदिर में देव पूजन एवं यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा,मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा,महामंत्री सत्यनारायण गुप्ता, गोपाल मीना, रोशनलाल झांपदा, भरतलाल अनूपपुरा, सूरजन लाल रायमलपुरा, रंगलाल मीना, हरिराम मीना,सांवलराम मीना, सूरज मीना, वैद्य ओमप्रकाश शर्मा , निरंजन शर्मा , राजेंद्र कुमार सैनी ने पूजा अर्चना करते हुए देश की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली तथा समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
