लालसोट अग्रवाल समाज ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

लालसोट. स्थानीय अग्रवाल समाज द्वारा जयपुर के प्रताप नगर निवासी मृतिका वंशिका गर्ग पुत्री मनीष गर्ग की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष जगदीश मंगल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद गर्ग की अगुवाई में लालसोट, मंडावरी बगड़ी व बिलौणां कला के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने ज्ञापन में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने,एआईएस रेजिडेंसी के कनेक्शन की जांच, मेडिकल कमेटी बोर्ड गठित करके पुन: पोस्टमार्टम करने, उक्त घटना एवं प्रकरण की जांच पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारी एएसपी रैंक के द्वारा वरिष्ठ सीनियर आईपीएस अधिकारी के निर्देशन में करनें, रेजिडेंसी के सीसीटीवी फुटेज की जांच करनें, मृतका एवं आरोपी की कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम आईडी की जांच कर मृत्यु के करण का पता लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि घटना से संपूर्ण अग्रवाल समाज में गहरा रोष व्याप्त है साथ ही इस घटना ने व्यथित किया है।
