लालसोट के पास ट्रेलर ने स्लीपर बस को मारी टक्कर , चालक समेत 7 घायल

लालसोट. घौलपुर-लालसोट नेशनल हाइवे 23 पर बीती रात्रि को नगरियावास गांव के पास एक ट्रेलर ने स्लीपर बस को पीछे से टक्कर मार दी,जिससे ट्रेलर के चालक समेत कुल 7 जनें घायल हो गए। बस में सवार सभी 6 घायल मध्यप्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र के निवासी है। पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 1.30 बजे एक स्लीपर बस गंगापुर सीटी की ओर से जा रही थी, अचानक पीछे से एक बेकाबू ट्रोले से बस को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया, जहां अनिल, उदलू, सिद्धार्थ,अजय, सपनसिंह, नीरज एवं घनश्याम को उपचार के लिए छुट्टी दे दी गई।
Post Views: 243
