ग्लोबल साइंस एकेडमी के छात्र आयुष एवं तन्मय ने किया लालसोट का नाम रोशन

लालसोट. जेर्ईई-एडवांस 2026 के परिणाम में शहर के ग्लोबल साईंस एकेडमी के दो होनहारों ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अपने परिवार एवं लालसोट का नाम रोशन किया गया है। संस्था के निदेशक सतीश अग्रवाल ने बताया कि ग्लोबल साइंस एकेडमी के आयुष गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश गुप्ता निवासी मंडावरी ने जेर्ईई- मेंंस में 99.37 प्र्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, अब जेर्ईई-एडवांस में 1351वीं रैंक एवं 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसी तरह तन्मय कुमार मीणा पुत्र हरसहाय मीणा ने जेर्ईई- मेंंस में 98.91 प्र्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, अब जेर्ईई-एडवांस में 72 वीं रैंक एवं 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। दोनो होनहारों ने इंजनियरिंग सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना अपना लक्ष्य बताया है।
Post Views: 208
