लालसोट में किसानों का दिन भर धरना प्रदर्शन
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद बंद होने से भड़के किसान
मंडी गेट पर किसानों ने लगाया जाम

लालसोट. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद बंद होने से सोमवार को क्षेत्र के किसान आक्रोशित हो गए। नाराज किसानों ने मंडी गेट पर अपने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। खरीद के लिए किसान अड़े रहे और दिनभर किसानों ने मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार किस कमलेश लोटन, रामजीलाल गुर्जर कैलाश सत्तावन , राम भजन जगदीश, फैलीराम वृद्धि चंद समिति दर्जनों की संख्या में किसान सोमवार सुबह मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 31 मई को बंद कर दी गई, चक्की सैकड़ो किसान गेहूं की तुलाई करने से वंचित रह गए हैं। किसानों ने बताया कि 30 व 31 में को भी बड़ी संख्या में किसानों को गेहूं तुलाई के लिए मैसेज भेजे गए हैं जबकि दोनों दिन अवकाश होने के कारण समर्थन मूल्य खरीद केंद्र बंद रहा है, इन दोनों दोनों की तारीख वाले किसान आज सुबह यहां गेहूं की तुलाई के लिए पहुंचे हैं लेकिन खरीद केंद्र बंद पड़ा हुआ है। समर्थन मूल्य खरीद के लिए पंजीकरण करने वाले सभी किसानों के गेहूं की धुलाई की जाए। नाराज किसानों ने मंडी गेट के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मौके पर पहुंचे एसडीम में थाना अधिकारी
किसानों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम विजेंद्र कुमार मीणा एवं थानाधिकारी पवन कुमार जाट भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित किसानों की समझाइश का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांगों पर लड़ाई रहे। किसानों का कहना था कि जब तक उनके गेहूं की तुलाई नहीं होगी तब तक वह अपना धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।किसान अधिकारियों की समझाइश के बाद रोड से हट हट गए लेकिन अपना धनोप दर्शन जारी रखा। एसडीएम ने किसानों को बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं तलाई के लिए 31 मई तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी अब अगर सरकार द्वारा समय सीमा बढ़ाई जाती है तो वंचित किसानों के गेहूं की तूलाई की जा सकेगी।
