तेज अंघड़, बारिश व ओलो से सैकड़ों की संख्या मे पेड़ हुए धराशाही, 181 पोल एवं 33 ट्रांसफार्मर टूटे, रात भर अंधेरें में रहे ग्रामीण इलाकें

लालसोट. लालसोट एवं रामगढ पचवारा उपखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब 2 घंटे तक चले कुदरत के कोहराम के दौरान आए तेज अंधड़, बारिश एवं ओलों से पूरे क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या मे पेड़ जगह जगह धराशाही हो गए। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों छप्परपोश, पाटोलपोश एवं टीन शैड से ढकेे आशियानें भी अंधड़ में उड़ गए। अंधड़ मेें आशियाने तबाह होने से लालसोट व रामगढ पचवारा उपखण्ड क्षेत्र में दर्जनों परिवारों ने खुले आसमान के तलें दहशत में गुजारी। कोथून रोड़ पर ट्रक यूनियन के पास एक केंटर अंधड़ के दौरान अनियत्रिंत हो कर डिवाईडर से जा भिड़ा,गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को चोट नही आर्ई।अंधड़ से लालसोट व रामगढ पचवारा उपखण्ड में कुल 181 विद्युत पोल धराशाही हो गई एवं 33 ट्रांसफार्मर टूट गए।
सवाई माधोपुरा में मकान ढहा, एक महिला घायल, कइ वाहन क्षतिग्रस्त
रामगढ पचवारा क्षेत्र के सवाई माधोपुरा गांव में अंधड़ से एक मकान ढह गया। यह घटना गोपीराम, रामसहाय, हरसहाय, गल्लूराम एवं हीरालाल के यहां हुई। अंधड़ में मकान की दीवार गिरने से के बाद पूरा मकान ही ढह गया, जिससे वहां मौजूद उनकी बहिन रामप्यारी घायल हो गई, मकान के दीवार पर लगी सभी ईंटों से वहां मौजूद एक कार व तीन ट्रैक्टर भी दब गए, जिससे कार तो लगभग क्षतिग्रस्त हो गई। ईटों के नीचे दबने सात मवेशी भी घायल हो गए एवं सभी घरेलू सामान भी टूट गए,इसके अलावा गंागल्यावास गांव सांवलराम मीना एवं जयराम मीना, परसादीलाल के मकान से टीन शैड उड़ गए।
विधायक ने लिया नुकसान का जायजा
अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक रामबिलास मीना ने शनिवार दोपहर को सवाई माधोपुरा, गंागल्यावास एवं अमराबाद गांवों में पहुुंच कर अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने सभी गांवों में पीडि़त परिवारों को उचित सरकारी सहायता के लिए भी भरोसा दिया। विधायक ने बाढ देहलाल गांव में दीवार गिरने मृत महिला लाडा देवी के परिजनों से भी मिल कर उन्हे ढांढस बंधाया।
पूर्व मंत्री परसादीलाल ने दी सांत्वना
रायमलपुरा गांव में दीवार गिरने की घटना में मृतक घनश्याम मीना के घर पर शनिवार शाम को पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना ने परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए इसे काफी दुखद बताया। पूर्व मंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे भी अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करते हुए परिजनों को उचित सरकारी सहायता देने की मांग रखेंगें। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, शंभूलाल गोकूलपुरा एवं सुखराम बारवाल भी मौजूद रहे।
