मंडावरी पुलिस ने 10 हजार का ईनामी के आरोपी को किया गिरफ्तार

लालसोट. मंडावरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 8 माह से फरार 10 हजार रुपए के एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि रवि कृष्ण उर्फ कृष्ण मीना निवासी बड़ेखण के खिलाफ लालसोट थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था, उक्त आरोपी के खिलाफ लालसोट के साथ गंगापुर सीटी एवं गंगापुर सीटी सदर थानों में प्रकरण दर्ज है। उक्त आरोपी को साइबर सैल की मदद से प्र्रदेश के बार्डर शाहजाहपुर टोल के पास से गिरफ्तार किया है आरोपी मादक पदार्थो का सप्लायर था।
Post Views: 196
