Home » Blog » थूणियाधिराजपुरा में चल रहा आस्था और भक्ति का महासंगम 108 कुंडीय महायज्ञ मत्स्य जयकारों के बीच पूर्णाहूति, पूर्णाहुति पर उमड़ी आस्था की बयार

थूणियाधिराजपुरा में चल रहा आस्था और भक्ति का महासंगम 108 कुंडीय महायज्ञ मत्स्य जयकारों के बीच पूर्णाहूति, पूर्णाहुति पर उमड़ी आस्था की बयार

Facebook
Twitter
WhatsApp

थूणियाधिराजपुरा में चल रहा आस्था और भक्ति का महासंगम 108 कुंडीय महायज्ञ मत्स्य जयकारों के बीच पूर्णाहूति, पूर्णाहुति पर उमड़ी आस्था की बयार

लालसोट. उपखण्ड थूणियाधिराजपुरा में चल रहा आस्था और भक्ति का महासंगम 108 कुंडीय महायज्ञ मत्स्य महायज्ञ शुक्रवार को पूर्णाहूति के साथ संपन्न हो गया। मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ के समापन पर श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा, हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु इस अलौकिक और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। शुक्रवार को महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञशाला का नजारा अद्भुत था। पूर्णाहूति के मुख्य कार्यक्रम में यज्ञ के प्रधान कुंड पर संत अवधेशदास महाराज के पावन सानिध्य में मुख्य यजमान घनश्याम मीना ने सपरिवार शिरकत की। यज्ञाचार्य पं. कैलाश शर्मा शास्त्री एवं यज्ञ ब्रह्मा पं. कन्हैयालाल शास्त्री के सानिध्य आचार्य गणों द्वारा सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही अंतिम आहुति डाली गई, पूरा परिसर मीन भगवान की जय, हर-हर महादेव और यज्ञनारायण भगवान की जय के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

संत अवधेशदास का सम्मान

मत्स्य महायज्ञ में पूर्णाहूति के मौके पर हीरालाल पीठाला ने संयोजक संत अवधेशदास महाराज को एक कार भेट कर सम्मान किया गया। महायज्ञ में जारी मत्स्य ुपुराण कथा का भी शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर मत्स्य पुराणा कथा के यजमान बाबूलाल मुकेश डीलर ने परिवार समेत व्यास पीठ की पूजा अर्चना की एवं कथा वाचक का सम्मान भी किया। पूर्णाहूति के मौके पर विधायक रामबिलास मीना भी पहुंचे। उन्होंने भी सभी संत महात्माओ का आशीर्वाद लिया। संत अवधेश दास महाराज, यज्ञ समिति अध्यक्ष बीएम मीना एवं चंदर मीना ने विधायक का सम्मान किया। शंभूलाल कुई वाला,संयोजक अनिल बैनाड़ा, एडवोकेट अशोक हट्टिका,बार एशोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश निर्झरना, प्रद्युम्न सिंह, शंभू यादव, रधुनाथ दास, संत बालक दास, कजोड़ सेठ, गायक कलाकार मुकेश मीना, बालमुकंद शर्मा,सूरज शर्मा,सुरेश शर्मा,चन्द्रशेखर शर्मा सवांसा, कैलाश मीना, शंभूलाल गुरुजी, मुकेश जेइएन, घनश्याम रेंडा, डॉ. जगमोहन मीना,अशोक मीना, वैद्य कैलाश सवांसा, मक्खनलाल पीठाला, बाबूलाल बिहारीपुरा एवं लोकेश पीठाला समेत कई प्र्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे।

30 हजार लोगों ने जीमी पंगत प्रसादी

108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ में पूर्णाहूति के मौके पर आयोजित विशाल प्रसादी भंडार में करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी जीमी। पूर्णाहूति के बाद दोपहर से ही भंडारा शुरु हो गया, जो कि रात्रि तक जारी रहा। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता प्रसादी वितरण के कार्र्य में जुटे रहे। मुख्य हलवाई पप्पूलाल की अगुवाई में करीब 50 हलवाईयों की टीम प्रसादी तैयार करने में जुटी रही। देर रात तक भंडारे में भीड़ बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24