थूणियाधिराजपुरा में 108 कुंडीय मत्स्य महायज्ञ में दी आहूतियां, संतों का लिया आशीर्वाद

लालसोट. उपखण्ड के थूणियाधिराजपुरा गांव में नव निर्मित मीन भगवान मंदिर में मीन भगवान एवं शिव पंचायत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित 108 कुंडीय विशाल मत्स्य महायज्ञ में मंगलवार को सभी हवन कुंडों पर वैदिक मंत्राच्चार के बीच आहूतियां दी गर्ई। यज्ञाचार्य पं. कैलाश शर्मा शास्त्री एवं यज्ञ ब्रह्मा पं. कन्हैयालाल शास्त्री के सानिध्य में विप्र जनोंं के दल द्वारा मुख्य यजमान घनश्याम मीना एवं अन्य हवन कुंडों पर बैठे यजमान को पूजा अर्चना कराई, जिसके बाद दिन भर आहूतियां देते हुए विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की गई। मंगलवार को महायज्ञ में दर्जनों संत महात्मा भी पहुंचे, जिनका संत अवेधशदास महाराज एवं यज्ञ समिति की ओर से हीरालाल पीठाला,चंदर मीना, मुकेश मीना, डॉ. जगराम मीना, सूरज शर्मा व अन्य ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया। संत महात्माओं ेका आशीर्वाद लेने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही। महायज्ञ के दौरान जारी विशाल प्रसादी भंडारे में मंगलवार को भी हजारों ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। पंगत प्रसादी कार्य में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे रहे।
पूर्व मंत्री परसादीलाल ने भी दी आहूतियां
महायज्ञ में मंगलवार को पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना भी पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूतियां देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। पूर्व मंत्री ने यज्ञाचार्य पं. कैलाश शर्मा शास्त्री, यज्ञ ब्रह्मा पं. कन्हैयालाल शास्त्री एवं प्रधान कुंड के मुख्य यजमान घनश्याम मीना का अभिनंदन भी किया। मंत्री ने इस मौके पर यज्ञशाला की परिक्रमा देते हुए संत महात्माओं का आशीर्वाद भी लिया। प्रधान नाथूलाल मीना, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम सुंदर मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, जगदीश राड़ा, सुरेश शर्मा सवांसा, ईश्वरलाल मीना, जगदीश सवांसा, सरपंच प्रद्युम्न सिंह, कपिल पुरोहित,अमित स्वामी,कैलाश त्रिवेदी, रविकांत नकवाल,अशोक मीना,रोहित पंसारी, इरफांन, अविनाश शर्मा समेत कई जनों ने भी यज्ञशाला की परिक्रमा देते हुए पूजा अर्चना की।
